j

69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
ये मामला 69000 69000 शिक्षक भर्ती से निकल कर आ रहा है जहां सहायक शिक्षक भर्ती मामले में एक नया मोड आ गया है। एएसपी अशोक वेंकट के अनुसार 69000 सहायक शिक्षक भर्ती फजीवाड़े में डॉ. केएल पटेल, संतोष कुमार बिंद, रूद्रपति दुबे, हरे कृष्ण सरोज, कमल पटेल, संजीत, शशि प्रकाश सरोज, धर्मेंद्र सरोज, ललित त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पटेल, विनोद यादव और बलवंत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस प्रकरण में तीन आरोपी शिवदीप, सत्यम, शैलेश फरार हैं। एसटीएफ द्वारा इनके घरों पर मुनादी की कार्रवाई कराई थी। 12 अक्टूबर तक इन्हें कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश था। कार्रवाई ना होने पर एसटीएफ ने आरोपी शिवदीप के खिलाफ सोरांव थाने में आईपीसी 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया।एसटीएफ इनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments